ज़ालिम , सितमगर , क़ातिल या बला होते
ज़ालिम , सितमगर , क़ातिल या बला होते
तुम कुछ भी होते पर मेरी क़िस्मत में तो होते
तुम कुछ भी होते पर मेरी क़िस्मत में तो होते
कुछ और जगह रखते अपने महल में मुलाजिम की
तेरे सजदे में सर झुकाते और तेरी ख़िदमत में हम होते
तेरे सजदे में सर झुकाते और तेरी ख़िदमत में हम होते
कभी चखने तो आते तुम मेरी नज़्मों के जाम को
फिर रोज़ पिया करते तेरी आदत में हम होते
फिर रोज़ पिया करते तेरी आदत में हम होते
तेरे काले लिबास पर करते नारंगी ज़रदोजी
बस टाँकते चाँद सितारे और बड़ी राहत में हम होते
बस टाँकते चाँद सितारे और बड़ी राहत में हम होते
तुम्हें मिलता बड़ा सौदा और वो भी बड़ा सस्ता
तेरी एक झलक की बस लागत में हम होते
तेरी एक झलक की बस लागत में हम होते
तुम होते रंगरेज मेरे फिर चाहे जिस रंग में रंगते
कितना खिल के आते जो तेरी रंगत में हम होते
कितना खिल के आते जो तेरी रंगत में हम होते
तुम हो जाते खुदा हमारे हम तुम्हारी इबादत करते
बस एक खुदा होता तो ना मज़हबी झंझट में हम होते
बस एक खुदा होता तो ना मज़हबी झंझट में हम होते
Comments
Post a Comment